ये है 600 साल पुरानी खगोलीय जानकारी देने वाली घड़ी; लाखों लोग आज भी करते हैं दीदार

Prague Astronomical Clock: क्या आप एक ऐसी घड़ी के बारे में जानते हैं, जो समय नहीं बताती है इसके बावजूद लोग दूर-दूर से उसका दीदार करने के लिए आते हैं। यह घड़ी 600 साल पुरानी है और इस घड़ी का निर्माण करने वाले को अंधा कर दिया गया था ताकि वह फिर से इस तरह की घड़ी न बना सकें।

Prague Astronomical Clock: आप लोगों ने बहुत सी घड़ियां देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जो हर घंटे पर्यटकों की भारी भीड़ को आकर्षित करता है। यह घड़ी 600 साल से भी ज्यादा पुरानी है, लेकिन यह घड़ी समय नहीं बताती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह घड़ी आखिर बताती क्या है?

Prague Astronomical Clock

प्राग एस्ट्रोनॉमिकल वॉच

कहां मौजूद है अनोखी घड़ी?

600 साल पुरानी असाधारण घड़ी चेक गणराज्य की राजधानी प्राग (Prague) में मौजूद है। यह एक अद्भुत खगोलीय घड़ी (Prague Astronomical Clock) है, जो अन्य घड़ियों की तरह समय नहीं बताती है, बल्कि सूर्य और चंद्रमा की स्थिति को दर्शाती है। यूरोप के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक प्राग में कई विशालकाय अद्भुत इमारतें हैं, जो पर्यटकों को काफी लुभाती हैं।

End of Feed