Mysterious Places: रहस्यमयी जगहों की चर्चा होते ही जहन में सबसे पहले बरमूडा ट्राइएंगल का ख्याल जरूर आता है, क्योंकि बरमूडा ट्राइएंगल में कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। साल 1942 में अमेरिकी नौसेना का एक जहाज बरमूडा ट्राइएंगल से अचानक गायब हो गया और जहाज की तलाश में निकली रेक्स्यू टीम की भी कोई खबर नहीं मिली। ऐसा माना जाता है कि कोलंबस ने सबसे पहले इस रहस्यमयी जगह को तलाशा था।
बरमूडा ट्राइएंगल से यूं तो कई जहाज और प्लेन गायब हुए हैं, लेकिन यही एक मात्र रहस्यमयी जगहों में शामिल नहीं है, बल्कि कई और जगहें हैं, जिनके राज से अभी तक पर्दा नहीं उठा है।
| नंबर | रहस्यमयी जगहें (Mysterious Places) |
| 1 | बरमूडा ट्राइएंगल |
| 2 | आइलैंड ऑफ डेड डॉल |
| 3 | मैग्नेटिक हिल |
| 4 | क्रूक्ड फॉरेस्ट |
| 5 | एंगिकुनी झील |
बरमूडा ट्राइएंगल (Bermuda Triangle)
बरमूडा ट्राइएंगल को डेविल्स ट्राइएंगल के नाम से भी जाना जाता है। यह अटलांटिक महासागर में स्थित है, जो फ्लोरिडा के पास से शुरू होकर प्यूटोरिको और बरमूडा द्वीप तक जाता है। इस जगह से कई जहाज और प्लेज गायब हो चुके हैं और इन जहाजों के गायब होने की असल वजह अब तक पता नहीं चली है। इसी वजह से इस जगह को रहस्यमयी माना जाता है। इस इलाके में बड़ी-बड़ी लहरें उठना, तूफान का चलना बेहद आम है।

बरमूडा ट्राइएंगल
आइलैंड ऑफ डेड डॉल (Island of the Dead Dolls)
मैक्सिकी के दक्षिण मध्य भाग में स्थित है एक रहस्यमयी आइलैंड, जहां के पेड़ों पर आपको डरावनी डॉल दिखाई देंगी। हालांकि, अब यह टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है और डेड डॉल को देखने के लिए टूरिस्ट यहां पर खूब आते हैं। स्थानीय लोगों को मानना है कि पेड़ों पर लटकी हुई डेड डॉल एक-दूसरे से बातचीत करती हैं, लेकिन 2001 से पहले यह जगह एकदम नॉर्मल थी फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह रहस्य बना हुआ है।

आइलैंड ऑफ द डेड डॉल
मैग्नेटिक हिल (Magnetic Hill)
भारत के लद्दाख में एक ऐसी जगह है जिसे मैग्नेटिक हिल के नाम से जाना जाता है। यहां पर गाड़ी बिना स्टार्ट किए हुए ही ऊपर की ओर बढ़ती है। गाड़ियों को आपने ढलान में तो खुद-ब-खुद भागते देखा होगा, लेकिन हम इसके विपरीत ऊपर की ओर चलने की बात कर रहे हैं। जब लेह-करगिल हाईवे पर लेह शहर से लगभग 30 किमी आगे बढ़ते हैं तो मैग्नेटिक हिल मिलेगी। यह जगह किसी रहस्य से कल नहीं है।

मैग्नेटिक हिल
क्रूक्ड फॉरेस्ट (Crooked Forest)
पोलैंड के ग्रेफाइनो में क्रूक्ड फॉरेस्ट नामक रहस्यमयी जंगल है जिसे टेढ़े-मेढ़े पेड़ों के लिए जाना जाता है। इस जंगल में लगभग 400 पेड़े मौजूद हैं, जो अपनी अद्भुत आकृतियों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इनमें से ज्यादातक चीड़ के पेड़ हैं। इस जंगल के पेड़ 90 डिग्री तक मुड़े हुए हैं। सबसे अजीब बात तो यह है कि इस जंगल में मौजूद सारे पेड़ उत्तर दिशा की ओर मुड़े हुए हैं।

क्रूक्ड फॉरेस्ट
एंगिकुनी झील के गांव का रहस्य (Angikuni Lake Village)
कनाडा के एंगिकुनी झील के पास स्थित एक गांव के लोग साल 1930 में अचानक से एक रात गायब हो गए थे। इस बात की जानकारी तब मिली जब लाबेल नामक एक व्यक्ति गांव में पनाह लेने के लिए आया तो उसने देखा कि घर के चूल्हों में खाना पकने के लिए रखा हुआ है और यह किसी एक घर की नहीं, बल्कि हर घर की कहानी थी। ऐसे में लाबेल को लगा कि गांव के लोग कहीं गए होंगे, लेकिन गांव में रहने वाले किसी एक व्यक्ति के बारे में भी नहीं पता चला।

एंगिकुनी झील के गांव का रहस्य
