नॉलेज

बुर्ज खलीफा नहीं ये होगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, चल रहा है निर्माण कार्य; देखकर हो जाएंगे कायल

World Tallest Skyscraper: बुर्ज खलीफा से जल्द ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने की उपाधि छिन जाएगी। सऊदी अरब में 1000 मीटर ऊंचाई वाला एक टॉवर बन रहा है। यूं तो इस टॉवर पर 2013 से काम चल रहा है, लेकिन बीच-बीच में कई कारणों के चलते यह रुक गया था। हालांकि, जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो बुर्ज खलीफा इसके सामने बेहद छोटा लगेगा।

Image

सऊदी अरब में निर्माणाधीन जेद्दा टॉवर

Photo : Twitter

World Tallest Skyscraper: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है? आपको अभी भी लगता है कि बुर्ज खलीफा ही दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है? वैसे आप गलत नहीं सोच रहे हैं। मौजूदा समय में बुर्ज खलीफा ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, लेकिन जल्द ही इससे यह उपाधि छिनने वाली है, क्योंकि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की सूची में एक नया नाम जुड़ने वाला है।

बुर्ज खलीफा को कौन देगा मात?

सऊदी अरब में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन रही है। निर्माणाधीन जेद्दा टॉवर जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इसकी ऊंचाई 3,281 फुट होगी। जेद्दा टॉवर के सामने बुर्ज खलीफा काफी छोटा लगेगा, क्योंकि दोनों के बीच में लगभग 500 फुट का अंतर रहेगा।

burj_khalifa

बुर्ज खलीफा

मौजूदा समय में बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है और इसकी ऊंचाई 828 मीटर यानी 2,717 फुट है। यह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में स्थित है। 163 मंजिलों वाली सबसे ऊंची इमारत में आवासीय, होटल और ऑफिस प्लेस मौजूद हैं।

कब शुरू हुआ जेद्दा टॉवर का निर्माण

जेद्दा टॉवर का निर्माणकार्य 2013 में शुरू हुआ था। जल्द ही इसका निर्माणकार्य सम्पन्न होने की उम्मीद है। जेद्दा टॉवर को किंगडम टॉवर के नाम से भी जाना जाता है। इस इमारत में लग्जरी हाउस, ऑफिसेस और अपार्टमेंट्स होंगे। इसे एड्रियन स्मिथ + गॉर्डन गिल आर्किटेक्चर के एड्रियन स्मिथ ने डिजाइन किया है। जेद्दा टॉवर में 59 लिफ्ट और 12 एक्केलेटर होंगे। जिनमें पांच लिफ्ट डबल डेकर होंगी।

Jeddah_Tower

सऊदी अरब में बन रहा जेद्दा टॉवर

अत्याधुनिक तकनीकों से निर्मित हो रहा जेद्दा टॉवर एक त्रिकोणीय, पतला और चिकना टॉवर दिखाई देता है। इस परियोजना की देखरेख करने वाली जेद्दा इकोनॉमिक कंपनी (JEC) के मुताबिक, जेद्दा टॉवर का निर्माण कार्य चल रहा है और इसके चार-पांच सालों के भीतर पूरा होने की संभावना है। जेद्दा टॉवर का निर्माण कई बार बीच में रुका है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें