नॉलेज

चाय की पत्ती कैसे की जाती है तैयार? दुनिया के वो 10 देश जहां चाय की खपत सबसे ज्यादा है

International Tea Day: भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है, लेकिन प्रति व्यक्ति चाय खपत के मामले में हम टॉप 10 में भी नजर नहीं आते हैं। चाय के उत्पादन की बात की जाए तो असम के बाद बंगाल में चाय की सर्वाधिक खेती होती है। इसके बाद तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल का नाम आता है।

Image

सबसे बेहतर चाय

Photo : iStock

International Tea Day: चाय की चुस्की और हसीन मौसम... यह तो आप लोगों ने अक्सर सुना ही होगा, लेकिन शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब चाय के साथ दिन की शुरुआत न होती हो। तो चलिए आज हम आपको चाय के बारे में विस्तार से समाझाएंगे और बताएंगे कि चाय आखिर बनती कैसे हैं? अरे, अब आपको लग रहा है कि चाय बनाने में कौन सा रॉकेट साइंस है। हां, आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं कि एक पतीला चढ़ाया, पानी डाला और उसमें चाय की पत्ती डाली फिर थोड़ा दूध और बन गई आपकी चाय, लेकिन हम चाय के उत्पादन की बात कर रहे हैं। जिस चाय को आप चक्कलस के साथ पीते हैं आखिर उसके पीछे कितनी मेहनत होती है, हम उसको बताने वाले हैं।

चाय की पत्तियां कई चरणों से गुजरने के बाद हमारे किचन तक पहुंचती हैं, जिनमें खेती, कटाई इत्यादि प्रक्रिया शामिल हैं। चाय बनने की प्रक्रिया से ज्यादा खेती की प्रक्रिया जटिल है, लेकिन पीने के बाद ताजगी का अहसास जरूर कराती है।

Chai

चाय बनाने की विधि

कहां होती है चाय की खेती?

असम, बंगाल, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में चाय की खेती होती है, लेकिन चाय का सर्वाधित उत्पादन असम में होता है। इसके बाद बंगाल का नंबर आता है। दक्षिणी राज्यों की बात की जाए तो वह इन दोनों राज्यों से काफी पीछे हैं। दरअसल, दक्षिणी राज्य देश के कुल उत्पादन में लगभग 17 फीसदी की मदद करते हैं, जबकि असम (असम घाटी और कछार असम) और बंगाल (डुआई, तराई और दार्जिलिंग) में सर्वाधित खेती होती है।

चाय की खेती करना इतना आसान भी नहीं है। इसके पौधे को बीज या कलम की मदद से उगाया जाता है। साथ ही इन्हें ठंडा मौसम, छाव और मिट्टी की जरूरत होती है।

कैसे तैयार होती है चाय?

जब चाय की पत्तियां तैयार हो जाती हैं तो कटाई की बारी आती है। ऐसे में क्वालिटी का ध्यान रखा जाता है। कटाई दो तरीके से संपन्न होती है।

  • पहला- ताजी पट्टियों और कलियों को एकत्रित करके उच्च क्वालिटी की चाय तैयार की जाती है।
  • दूसरा- ताजी पट्टियों, कलियों और पुरानी पट्टियों सभी को तोड़ लिया जाता है। इसके बाद चाय की पत्ती बनाने का काम शुरू होता है।
खेती और कटाई के बाद बारी आती है चाय की पत्तियों को सुखाने की। चाय की पत्तियों को सुखाकर उनकी क्वालिटी और रंग के हिसाब से उसको अलग-अलग कर लिया जाता है। इसके बाद चाय की पत्ती को पैक किया जाता है। यूं तो बाजार में चाय की पत्ती अलग-अलग तरह से उपलब्ध है। जैसे- टी बैग, पैकेज इत्यादि के रूप में।
Chai_Patti

कैसे होती है चाय की खेती?

कहां होती है चाय की सर्वाधित खपत? (Tea consumption in World)

नंबरप्रति व्यक्ति के मामले में सर्वाधित खपत वाला देश
1तुर्किये (Turkiye)
2आयरलैंड (Ireland)
3यूके (UK)
4पाकिस्तान (Pakistan)
5ईरान (Iran)
6रूस (Russia)
7मोरक्को (Morocco)
8न्यूजीलैंड (New Zealand)
9चिली (Chile)
10मिस्र (Egypt)

भारत में चाय की कितनी खपत होती है? (Tea consumption in India)

चाय उत्पादक देशों के मामले में भारत दूसरे नंबर में स्थित है, लेकिन जब खपत की बात आती है तो भारत को टॉप 10 देशों में जगह नहीं मिलती। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने एक लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति चाय की खपत करने वाले देशों में भारत को 23वां स्थान मिला है।

Chai_Swad

चाय स्वादानुसार

यहां देखिये पूरी लिस्ट

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!