Men's Retirement Age: क्या आप जानते हैं कि भारत में रिटायरमेंट की उम्र क्या है? अब आप कहेंगे भला इस सवाल का जवाब किसे नहीं पता होगा, लेकिन इसी सवाल को अगर वैश्विकस्तर में पूछा जाए तो फिर आपका जवाब क्या होगा। मतलब दुनिया में अलग-अलग देशों में रिटायरमेंट की उम्र कितनी है। इसके बारे में आप लोगों को पता है। अमूमन हर किसी को हर एक देश के बारे में व्यक्तिगततौर पर जानकारी नहीं होगी। अगर आपको इस विषय की जानकारी नहीं है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हम आपको विस्तार से दुनिया के कई देशों में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र कितनी है इसके बारे में जानकारी देंगे।
क्या भारत में सबसे कम है रिटायरमेंट की उम्र?
भारत में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है, लेकिन यह ऐसा देश बिल्कुल नहीं है जहां पर पुरुष सबसे पहले रिटायरमेंट लेते हो। बांग्लादेश और इंडोनेशिया (Indonesia) उन देशों में शुमार हैं, जहां के पुरुष 60 साल से पहले ही रिटायर हो जाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो बांग्लादेश (Bangladesh) में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र 59 को इंडोनेशिया में 58 साल है।

रिटायरमेंट की आयु क्या
वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने हाल में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक डाटा जारी किया था। इस डाटा में 32 अलग-अलग देशों में पुरुषों के रिटायर होने की उम्र के बारे में जानकारी दी गई है। मतलब- किस देश में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र क्या है। इसके बारे में पूरा ब्यौरा दिया गया है।
रिटायरमेंट की सबसे ज्यादा आयुसीमा वाले 5 देश
| क्रमांक | देश | उम्र |
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 67 |
| 2 | डेनमार्क | 67 |
| 3 | ग्रीस | 67 |
| 4 | आइसलैंड | 67 |
| 5 | इजरायल | 67 |
दफ्तरों में गुजरता है ज्यादातर जीवन
दुनिया के ज्यादातर लोग अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा अपने कार्यक्षेत्र में बिताते हैं इसलिए रिटायरमेंट के बाद कामकाज को त्याग कर महज आराम के बारे में विचार करते हैं। इस स्टोरी में दुनियाभर के लोगों के रिटायरमेंट की उम्र के बारे में जिक्र किया गया है। यूं तो इन लोगों की रिटायरमेंट की आयु को लेकर कई रिसर्च हो चुके हैं।

रिटायरमेंटी की आयु क्या
अधिकांश देशों में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 से 67 साल के बीच है। यह वो समय है जब कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र को अलविदा कह आरामदायक जीवन जीने की अपनी चाहत को पूरा करने निकल पड़ते हैं। हमारी सूची में इंडोनेशिया 58 साल की उम्रसीमा में रिटायरमेंट का दावा करता है।
रिटायरमेंट की कम आयुसीमा वाले 5 देश
| क्रमांक | देश | उम्र |
| 1 | इंडोनेशिया | 58 |
| 2 | बांग्लादेश | 59 |
| 3 | तुर्किए | 60 |
| 4 | भारत | 60 |
| 5 | चीन | 60 |
यहां देखें पूरी लिस्ट
हमारी सूची में महज 32 देशों का ही जिक्र है। इस सूची के मुताबिक, ज्यादातर देशों में रिटायरमेंट की आयुसीमा 65 से 67 साल है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, स्पेन, ब्रिटेन, मैक्सिको, इजरायल, जापान, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब जैसे देशों का जिक्र किया गया है।
