क्या बारिश के दौरान आसमान से गिरती है मछलियां? या बवंडर का है कमाल; जानें क्या कहता है विज्ञान

Monsoon: देशभर के विभिन्न हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम एकदम सुहावना हो गया है, लेकिन मूसलाधार बारिश के चलते असम भारी बाढ़ का सामना कर रहा है। इस बीच, बारिश के दौरान आसमान से गिरने वाली मछलियों की बात करेंगे। आखिर इसके पीछे का विज्ञान क्या है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देशभर में हो रही झमाझम बारिश, कई इलाके जलमग्न।
  • मछली ही नहीं मेढ़क, केकड़ भी बारिश में गिरते हैं।
  • बवंडर की तीव्र हवा जलीय जीवों को ऊपर उठाती हैं।


Monsoon: दिल्ली, मुंबई, हिमाचल प्रदेश सहित देशभर के विभिन्न इलाकों में जमकर मानसूनी बारिश हो रही है और कुछ राज्यों में तो मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन असामान्य हो गया है। असम भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है तो मुंबई की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बारिश के दिनों में अक्सर मेढ़क, कीड़े-मकौड़े, मछलियां इत्यादि कहीं-न-कहीं दिखाई दे जाती है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि यह आसमान से गिरते हैं, लेकिन असल सच्चाई क्या है? चलिए आज वह समझते हैं।

Fish

मछलियां

क्या आसमान से गिरती हैं मछलियां?

अमूमन बारिश के समय हमेशा मछलियां आसमान से नहीं गिरती हैं। यह एक प्रकार का मिथक है, लेकिन पूरी तरह से इन बातों को नकारना भी सही नहीं है, क्योंकि कुछ विशेष परिस्थितियों में आसमान से मेढ़क, मछलियों इत्यादि को गिरते हुए देखा गया है।

End of Feed