नॉलेज

80 हजार साल में पहली बार खुली आंखों से दिखेगा 'शैतान' धूमकेतु; जानें कब और कहां से देखें दुर्लभ नजारा

Tsuchinshan-ATLAS Comet: आसमान में लंबी पूंछ वाला 'शैतान' धूमकेतु देखने का समय नजदीक आ गया है। 80,000 साल बाद आसमान में दुर्लभ नजारा दिखाई देगा जिसे देखने का सबसे बढ़िया समय 27 सितंबर है, लेकिन अक्टूबर के मध्य तक धूमकेतु दिख सकता है। खगोलविदों का मानना है कि धूमकेतु अस्थिर होते हैं और उनका पूर्वानुमान बेहद कठिन होता है।

Image

धूमकेतु (फोटो साभार: NASA अंतरिक्ष यात्री https://x.com/astro_Pettit)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • त्सुचिनशान-एटलस को 'शैतान' धूमकेतु कहा जा रहा है।
  • एटलस एक लंबी पूंछ वाला धूमकेतु है।
  • यह धूमकेतु सौरमंडल के ऊर्ट क्लाउड से आया होगा।

Tsuchinshan-ATLAS Comet: अगर आपको खगोलीय घटनाएं लुभाती हैं तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि रात के समय आसमान में एक बेहद दुर्लभ 'शैतान' धूमकेतु देखने का समय आ गया है। खगोलविदों को उम्मीद है कि धूमकेतु C/2023 A3 (Tsuchinshan-ATLAS), जिसे हम शैतान धूमकेतु कह रहे हैं, वह अब दिखाई दे सकता है।

कब दिखेगा धूमकेतु?

'शैतान' धूमकेतु सितंबर के अंत और अक्टूबर के मध्य तक दिखाई दे सकता है, लेकिन इसे देखने का सबसे बढ़िया समय 27 सितंबर की रात है। हालांकि, उत्तरी गोलार्ध में अंतरिक्ष प्रेमी 27 सितंबर और 2 अक्टूबर के बीच सूर्योदय से लगभग 30 मिनट पहले धूमकेतु को देख पाएंगे।

क्या नंगी आंखों से देख सकेंगे धूमकेतु?

खगोलविदों को उम्मीद है कि 80,000 साल बाद दिखाई देने वाला बेहद दुर्लभ C/2023 A3 (Tsuchinshan-ATLAS) नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर के मध्य में शाम के समय धूमकेतु आसमान में नंगी आंखों से दिखाई दे सकता है। बता दें कि धूमकेतु अस्थिर होते हैं और उनका पूर्वानुमान लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में बेहतर है कि एक बेहतर दूरबीन अपने पास रखें।

Comet

धूमकेतु (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, आपको धूमकेतु की एक बड़ी धूल भरी पूंछ दिखाई देगी। हालांकि, नजारा कितना चमकदार होगा? अभी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है, लेकिन कुछ खगोलविदों का अनुमान है कि यह रात के आसमान में 20 सबसे चमकीले तारों जितना चमकीला हो सकता है।

पृथ्वी के ऊपर कैप्चर हुआ था 'शैतान'

कुछ वक्त पहले NASA के एस्ट्रोनॉट मैथ्‍यू डॉमिनिक ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से 'शैतान' धूमकेतु को पृथ्वी के ऊपर कैप्चर किया था। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी किया था। मैथ्‍यू डॉमिनिक ने बताया था कि आईएसएस की खिड़कियों के बाहर धूमकेतु त्सुचिनशान-एटलस नंगी आंखों से एक धुंधले तारे जैसा दिखता है।

कहां से आया शैतान धूमकेतु

ऐसा माना जाता है कि 'शैतान' धूमकेतु सौरमंडल के ऊर्ट क्लाउड से आया होगा। ऊर्ट क्लाउड ऐसा क्षेत्र है जिसे अब तक नहीं देखा गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें