जॉब्स

IBPS RRB Clerk Admit Card 2024: आरआरबी क्लर्क भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें जारी

IBPS RRB Clerk Admit Card 2024 Released: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की तरफ से क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया। आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लर्क भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।

Image

IBPS RRB Clerk का एडमिट कार्ड जारी

Photo : Times Now Digital

IBPS RRB Clerk Admit Card 2024 Released: स्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की तरफ से क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया। आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लर्क भर्ती परीक्षा (IBPS RRB Clerk Exam Date 2024) 17 अगस्त और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है।

आईबीपीएस की तरफ से जारी आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 30 जून 2024 तक का समय दिया गया था। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए थे वह नीचे बताए गए स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates पर क्लिक करें।
  • अब Common Recruitment Process for RRBs (CRP RRBs XIII) for Recruitment of Group 'B' - Office Assistants (Multipurpose) के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

आईबीपीएस आरआरबी की तरफ से जारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा माता-पिता का भी नाम होगा। इसके अलावा रोल नंबर, पासवर्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम डेट, एग्जाम सेंटर का पता और फोटो सिग्नेचर जैसी डिटेल्स होगी। इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article