राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना जारी, जानिए कहां किसने मारी बाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2021, 03:09 PM IST

राजस्थान में स्थानीय निकालों के लिए डाले गए वोटों की गणना जारी है। शुरूआत में जो नतीजे सामने आए हैं उसके मुताबिक कांग्रेस-बीजेपी के बीच टक्कर चल रही है।

राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना जारी, जानिए कहां किसने मारी बाजी

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के वोटों की गणना जारी है। 3035 वार्डों के लिए डाले गए वोटों के जो परिणाम सामने आए हैं  उसमें बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर चल रही है। अभी तक 20 जिलों के 90 निकायों के चुनाव की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस बढ़त बनाये हुए है। इन वार्डों पर 28 जनवरी को सुबह 8 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ था। कई जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी है और कई जगहों पर बीजेपी को करारी शिकस्त का भी सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस को बढ़त

अभी तक जो नतीजे घोषित हुए उसके अनुसार  90 स्थानीय निकायों के 3035 वार्डों में से 994 वार्डों के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 398 वार्डों में जीत दर्ज की है वहीं भाजपा ने 333 वार्डों में, 14 पर राकांपा और 12 पर आरएलपी ने जीत हासिल की है। माकपा और बसपा ने एक-एक सीट पर और 235 सीटों पर निर्दलीय सदस्यों ने जीत दर्ज की है। 

कांग्रेस को कई जगहों पर बहुमत
 एक नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका के सारे परिणाम देर शाम तक सामने आ जाएंगे। नोहर में कांग्रेस ने 40 वार्डों में से 21 में कांग्रेस जीत गई है और उसे स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं हनुमानगढ़ में बीजेपी को निराशा का सामना करना पड़ा है यहां 40 में से 26 वार्डों में निर्दलीयों को जीत मिली है इस तरह यह बीजेपी के एक झटका है। संगरिया में 35 वार्डों में लड़ी भाजपा को सिर्फ तीन सीटें ही मिल सकी है।

28 जनवरी को हुई थी वोटिंग
राज्य के 20 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। कुल 5253 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!