9 मौतें, 19 चालान और चार राज्यों के दस्तावेज... बस अग्निकांड के बाद उठे गंभीर सवाल, ड्राइवर बोला- 'मरना है तो मर जाओ'

Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई। जांच में चार राज्यों से जुड़े दस्तावेज सामने आए हैं।

Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीवर एसी बस में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 8 पुरुष और एक महिला शामिल है। हादसे के बाद बस के संचालन और उसके दस्तावेजों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

Yamuna Expressway Bus Fire

नोएडा बस अग्निकांड (फोटो साभार: PTI)

नोएडा पुलिस की जांच में कई खामियां सामने आईं। दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही मध्य प्रदेश के 'राजकल्पना ट्रैवल्स' की बस का रजिस्ट्रेशन बिहार में हुआ था, जबकि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट राजस्थान और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हरियाणा से जारी किया गया। इसके अलावा 19 चालान जारी हो चुके हैं और 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

End of Feed