इटली के छोटे से कस्बे से लेकर राजीव गांधी से पहली मुलाकात तक...सोनिया गांधी की आत्मकथा नवंबर में होगी लॉन्च, किए कई खुलासे

यह संस्मरण सोनिया गांधी (सोनिया माइनो) के इटली के छोटे से कस्बे के बचपन से लेकर भारत में उनके जीवन और राजनीतिक सफर तक को शामिल करता है। किताब की शुरुआत 1965 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज से होती है...

Sonia Gandhi Memoir: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आगामी आत्मकथा को लेकर कहा है कि अपने जीवन के बारे में लिखना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि इस किताब के जरिए उन्होंने उन निजी पलों और अनुभवों को साझा किया है, जिन्हें उन्होंने वर्षों से अपने भीतर समेट कर रखा हुआ था। 544 पन्नों की यह बहुप्रतीक्षित किताब, जिसका शीर्षक ‘Belonging: A Journey of Love’ है, 10 नवंबर को रिलीज होगी। इसे 'अल्फ्रेड ए नोपफ' (Alfred A Knopf) पब्लिशर द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है।

Sonia gandhi

सोनिया गांधी की आत्मकथा

राजनीति में आने की वजह

सोनिया गांधी ने पब्लिशर द्वारा जारी बयान में कहा, यह दिल टूटने और अपनों को खोने का दुख ही था जिसने मुझे राजनीति की सार्वजनिक दुनिया में धकेल दिया। उससे पहले तक मैं अपनी निजता को बहुत सख्ती से संभाल कर रखती थी। उन्होंने कहा कि अपने जीवन के बारे में लिखना बहुत कठिन था क्योंकि इसके लिए उन्हें खुद को खोलना पड़ा और उन पलों को साझा करना पड़ा जो हमेशा उनके दिल के गहराई में छिपे थे।

End of Feed