कच्छ के धोरडो गांव को मिला 'बेस्ट टूरिज्म विलेज' का खिताब, PM Modi ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 08:47 PM IST

Best Tourism Village Dhordo: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, कच्छ में धोरडो की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का जश्न मनाया जाता देखकर बेहद रोमांचित हूं। यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को, बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी दर्शाता है।

Best Tourism Village Dhordo: गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को विश्व पर्यटन संगठन ने बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह इससे बेहद रोमांचित हैं क्योंकि यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को दर्शाता है बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण का भी परिचायक है।

Best Tourism Village

धोरडो गांव को मिला बेस्ट टूरिज्म विलेज का खिताब

उन्होंने 2009 और 2015 में गांव के अपने दौरे की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लोगों से उनकी यादें भी साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे अन्य लोगों को भी इस जगह का दौरा करने की प्रेरणा मिलेगी।

End of Feed