तमिलनाडु के नमक्कल जिले में एक चलती बस से महिला गिर गई। इसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई हैं। बस के अंदर लगे कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि बस एक मोड़ पर जैसे ही मुड़ती है, महिला बाहर गिर पड़ती है। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज होने की वजह से ऐसा हुआ।
बस में सवार यात्री।
अन्य यात्रियों ने रुकवाई बस
वीडियो फुटेज में महिला को बस के दरवाजे के पास खड़े देखा जा सकता है। जैसे ही बस मोड़ पर मुड़ती है, महिला अपना संतुलन खो देती है और बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाती हैं। इसके बाद अन्य यात्रियों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को बस रोकने के लिए कहा, जिसके बाद बस रुकती है।
हादसे में महिला हुई घायल
बस रुकने के बाद कंडक्टर समेत अन्य यात्री महिला के पास पहुंचते हैं, जो बुरी तरह से घायल हो गई हैं। गनीमत रही है कि उस वक्त पीछे से कोई अन्य गाड़ी नहीं आ रही थी, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, महिला को घायलावस्था में सलेम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
