Gwalior News: महिला की अजीब मांग, मां बनना चाहती हूं जेल में बंद पति को रिहा करें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 05:52 PM IST

Gwalior News : करीम का कहना है कि उनकी बहू बीमार रहती है और वह बच्चे को जन्म देना चाहती है। इसलिए उसकी इच्छा है कि जेल में बंद उसके पति को कुछ दिनों के लिए रिहा किया जाए। परिवार की यह अर्जी विचार के लिए शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक के पास भेज दी गई है।

Gwalior News : ग्वालियर से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने मां बनने के लिए जेल में बंद अपने पति को रिहा करने की मांग की है। बता दें कि महिला का पति हत्या के एक मामले में बीते सात सालों से जेल में बंद है। महिला ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह अपने पति से बच्चा चाहती है, इसलिए प्रशासन को उसे परोल पर रिहा करना चाहिए। महिला की अर्जी पर अंतिम फैसला जिलाधिकारी करेंगे।

jail

हत्या के एक मामले में जेल में बंद है महिला का पति।

शिवपुरी इलाके में रहता है महिला का परिवार

महिला का परिवार शिवपुरी इलाके में है। जेल अधिकारियों से गुहार लगाने वाले परिवार की दलील है कि दारा सिंह जाटव अपनी शादी के तुरंत बाद हत्या मामले में जेल चला गया। दारा के पिता करीम सिंह जाटव का कहना है कि परिवार ने उनके बेटे की शादी का जश्न भी ठीक से नहीं मनाया था कि पुलिस ने दारा को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed