'अगर J&K को राज्य का दर्जा मिलने में हुई देरी तो...', फारूक अब्दुल्ला ने दी चेतावनी; कही यह बात

Statehood Restoration Demand: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में अत्यधिक देरी हुई तो उनकी पार्टी उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं, पर...

Statehood Restoration Demand: नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) का राज्य का दर्जा बहाल करने में अत्यधिक देरी हुई, तो उनकी पार्टी उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाएगी।

farooq abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

फारूक अब्दुल्ला ने क्या कुछ कहा?

फारूक अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि चुनाव के बाद लोग चाहते थे कि उनके मुद्दों का तुरंत समाधान हो, लेकिन राज्य का दर्जा (बहाल न किया जाना) हमें ऐसा करने से रोक रहा है। लोगों की कई मांगें हैं जैसे कि वे चाहते हैं कि वह (नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अल्ताफ कालू) मंत्री बनें, लेकिन जब तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता, यह कैसे संभव है?

End of Feed