'मुझे लात मारने से ऑटोमेटिकली EVM चेंज हो जाएगा क्या? 'ममता दीदी' ने लगाया आरोप तो हिमंता ने दे दिया जवाब

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए 'जनादेश चोरी' के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि जब ममता खुद स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रही थीं,तो सवाल कैसा?

पश्चिम बंगाल में वामदलों और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लंबे शासन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कल आए विधानसभा परिणामों के बाद हिमंत सरमा ने टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान उन्होंने असम में प्रचंड जीत के साथ ही बंगाल की ऐतिहासिक जीत और ममता बनर्जी के धक्का-मुक्की और टीएमसी के एजेंट्स को मतगणना स्थल पर न जाने देने को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर खुलकर बात की। ममता बनर्जी के लात मारने वाले आरोपों पर हिमंत ने कहा कि लात मारने से ईवीएम नहीं चेंज हो जाता।

हिमंत बिस्व सरमा।

हिमंत बिस्व सरमा।

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए 'जनादेश चोरी' के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि जब ममता खुद स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रही थीं,तो सवाल कैसा? विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए हिमंत ने कहा कि जब ममता बनर्जी खुद अपनी भवानीपुर सीट से चुनाव हार गई हैं,तो ऐसे में इन आरोपों का कोई आधार ही नहीं बचता।

End of Feed