देश

EXCLUSIVE: 'सच में आदित्य ठाकरे को जेल भेजकर रहेंगे फडणवीस ?' Times Now Navbharat के साथ बातचीत में क्या बोले महाराष्ट्र सीएम

Maharashtra CM Exclusive Interview: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के सुशांत सिन्हा के साथ खास बातचीत में आदित्य ठाकरे को लेकर अहम बात की।

Image

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra CM Exclusive Interview: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के सुशांत सिन्हा के साथ खास बातचीत की। सुशांत सिन्हा के साथ बातचीत में उन्होंने आदित्य ठाकरे को लेकर भी अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा।

सुशांत सिन्हा ने फडणवीस से कहा कि आपकी सबसे बहुत अच्छे दोस्ती है, लोग कहते हैं कि आप उद्धव और आदित्य ठाकरे पर कोई एक्शन नहीं लेते हैं, जैसे कोविड टाइम में आदित्य ठाकरे के दोस्त डिनो मोरिया को कुछ कांट्रैक्ट चले गए, आपने कहा कि इसमें गड़बड़ी हुई पर इतने साल बाद भी उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई?

इस सवाल के जवाब में फडणवीस ने तुरंत ही कहा कि इस घोटाले के लोग जेल गए और जेल में हैं वहीं इसके प्रमुख लोग अभी भी जेल में हैं। और अभी भी उस घोटाले की जांच चल रही है।

सुशांत सिन्हा के इस सवाल कि क्या आदित्य ठाकरे कभी जेल जायेंगे?

इसपर फडणवीस ने कहा कि मैं किसी को जेल भेजने की राजनीति नहीं करता और उसके लिए मैं बैठा भी नहीं हूं...देखिए और क्या कहा

सुशांत सिन्हा ने सवाल किया कि 'आप सिर्फ लोगों को डराते हैं, जैसै दिशा सालियान केस में भी आपने आदित्य ठाकरे को डराकर रखा है'

इसपर फडणवीस ने कहा-दिशा सालियान केस में पहले दिन से मैंने यह भूमिका रखी कि पुलिस जो भी इंवेस्टीगेशन करेगी हम उसी पर हम निर्भर करेंगे। और मैंने कभी भी इस मामले पर बयान नहीं दिया, आदित्य इस मामले में दोषी हैं या नहीं? एक भी बार इसे लेकर मैंने कोई बयान नहीं दिया।

'विरासत दो तरह की होती है'

इससे जुड़े सवाल पर फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति से बालासाहेब ठाकरे की विरासत कोई समाप्त नहीं कर सकता है और जरूरी नहीं है कि वह उनके बेटों के पास ही रहे। विरासत दो तरह की होती है, एक- संपत्ति और दूसरी- विचार...संपत्ति उनके बेटों के पास होगी, लेकिन विचारों की विरासत शिंदे साहब के पास होगी। उन्होंने कहा कि मैं जितना उद्धव जी को करीब से जानता हूं, वह कभी अपने करीबी आदमी के पास बैठकर अपनी गलती पूछ लें, यह नहीं होगा। वह उनका स्वभाव नहीं है। मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि वह महाराष्ट्र के राहुल गांधी हैं, लेकिन उनके पास बैठ-बैठकर उनके गुण ले रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article