देश

EXCLUSIVE: 'नरेंद्र के बाद 2029 के आगे दिल्ली आएंगे देवेंद्र? Times Now Navbharat के साथ बातचीत में बता दी मन की बात!

Maharashtra CM Exclusive Interview: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के सुशांत सिन्हा के साथ बातचीत में पीएम मोदी से जुड़ी खास बातें कीं।

Image

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के साथ खास बातचीत की

Maharashtra CM Exclusive Interview: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के सुशांत सिन्हा के साथ खास बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह से जुड़ी कई अहम बातों को शेयर किया। साथ ही 'कभी आपको मोदीजी या अमित शाह से डांट पड़ी है?' इस सवाल का भी बेबाकी से जवाब दिया।

सुशांत सिन्हा के इस सवाल पर 'चर्चाएं सामने आती हैं कि नरेंद्र के बाद देवेंद्र, योगी आदित्यनाथ, क्या कहेंगे आप?'

फडणवीस ने कहा कि 'इन दिल्ली देयर इज नो वैकैंसी...' 2029 तक मोदी जी हैं और 2029 के बाद भी मोदी जी हैं पहले आप यह समझ लें। इसके बाद हमारे पास मेरे से अच्छे, मेरे से कॉंपिटेंट और मेरे से वरिष्ठ ऐसे कई नेता हैं और मैं इस लिस्ट में कहीं भी नहीं हूं और उस तरफ मैं देखना भी नहीं चाहता।

सुशांत सिन्हा ने पूछा कि अब जब आप सीएम हैं तो आपको क्या मोदी जी का कोई इंट्रैक्शन याद है जब आपको लगा कि ऐसा नेता मैंने नहीं देखा...?

फडणवीस ने कहा कि मोदीजी के पास जो प्रॉस्पेक्टिव और प्वाइंट ऑफ व्यू है वो अलग ही है। मतलब आप क्या सोचकर जाते हो और क्या लेकर आते हो वो हमेशा अलग ही होता है। कहते हैं ना कि जहां हमारी सोच खत्म होती है वहां उनकी सोच शुरू होती है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ए गुड लिसनर...

सुशांत सिन्हा ने पूछा कि आपको कभी मोदीजी या अमित शाह से डांट पड़ी है?

फडणवीस ने कहा कि कहा- हां मोदीजी से एक-दो बार पड़ी है डांट..., जब गलती करेंगे तो मोदीजी डाटेंगे ही, लेकिन उनके डांटने का कारण आपको नीचा दिखाना नहीं होता बल्कि उनकी अपेक्षा है कि मेरा मुख्यमंत्री तो उसे ऐसा ही काम करना चाहिए, उस अपेक्षा के लिए वो डांटते हैं...

देखिए महाराष्ट्र CM फडणवीस का यह खास इंटरव्यू-

उद्धव ठाकरे के साथ भविष्य में गठबंधन को लेकर सवाल

जब सुशांत सिन्हा ने देवेंद्र फडणवीस से उद्धव ठाकरे के साथ भविष्य में गठबंधन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने खुलकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री फडणवीस ने गठबंधन की संभावनाओं को ही नकार दिया। उन्होंने कहा, ''संभव नहीं है, क्योंकि राजनीतिक गठबंधन करना आसान होता है... दो अलग दल साथ आते हैं और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो सकता है। हमारे मन दुखी हो चुके हैं...''

ठाकरे परिवार का क्या होगा?

इससे जुड़े सवाल पर फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति से बालासाहेब ठाकरे की विरासत कोई समाप्त नहीं कर सकता है और जरूरी नहीं है कि वह उनके बेटों के पास ही रहे। विरासत दो तरह की होती है, एक- संपत्ति और दूसरी- विचार...संपत्ति उनके बेटों के पास होगी, लेकिन विचारों की विरासत शिंदे साहब के पास होगी। उन्होंने कहा कि मैं जितना उद्धव जी को करीब से जानता हूं, वह कभी अपने करीबी आदमी के पास बैठकर अपनी गलती पूछ लें, यह नहीं होगा। वह उनका स्वभाव नहीं है। मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि वह महाराष्ट्र के राहुल गांधी हैं, लेकिन उनके पास बैठ-बैठकर उनके गुण ले रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article