मध्य प्रदेश: सांवले रंग के कारण पत्नी मुझे छोड़कर चली गई, रोज मारती थी ताने...पति ने थाने जाकर सुनाया दुखड़ा

पति ने दावा किया कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी उसके सांवले रंग को लेकर उसे ताने मारने लगी और फिर छोड़कर चली गई। इस मामले में पुलिस ने दंपति को शनिवार को परामर्श के लिए बुलाया है।

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके सांवले रंग के कारण उसकी बीवी उसको छोड़ कर चली गई और इतना ही नहीं उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि व्यक्ति ने इस मसले पर अपनी पत्नी के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में कोई भी कदम उठाने से पहले पुलिस ने दंपति को शनिवार को परामर्श के लिए बुलाया है। शहर के विकी फैक्टरी इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 14 माह पहले उसकी शादी हुई थी।

सांवले रंग को लेकर ताने मारने लगी

उसने दावा किया कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी उसके सांवले रंग को लेकर उसे ताने मारने लगी और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। व्यक्ति ने बताया कि एक माह पहले उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसने कहा, लेकिन इसके 10 दिन बाद वह बच्ची को घर (व्यक्ति के) पर छोड़कर अपने मायके चली गई। व्यक्ति ने दावा किया, जब मैं उसे वापस लेने उसके घर गया तो वह फिर से मेरे सांवले रंग को लेकर ताने कसने लगी और वापस आने से इनकार कर दिया।

End of Feed