Lucknow Coaching Centre Fire: क्या बच सकती थी 15 छात्रों की जान? जानें आखिर बिल्डिंग में आग को काबू करना क्यों हो जाता है मुश्किल?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2026, 10:42 PM IST

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हादसे में 15 युवाओं की जान चली गई। आग लगने की असली वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है और जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं। यह पहली बार नहीं है जब किसी कोचिंग या व्यावसायिक संस्थान में आग ने इतनी बड़ी त्रासदी को जन्म दिया हो। इससे पहले भी देश में ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिन्होंने फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में चल रहे एक एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 15 युवाओं की जान चली गई। आग कैसे लगी और इसकी शुरुआत कहां से हुई, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक और पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। यह पहली बार नहीं है। देश में यह पहली घटना नहीं है, जब किसी कोचिंग या व्यावसायिक संस्थान में आग ने इतनी बड़ी तबाही मचाई हो। इससे पहले सूरत में कोचिंग सेंटर में लगी आग में कई छात्रों की मौत हुई थी। वहीं हाल के वर्षों में कई बड़े शहरों में भी ऐसे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

lucknow (2)

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत। AI IMAGE

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत।

क्या हमारी इमारतें लोगों की सुरक्षा के लिए बनी हैं?

देश के बड़े शहरों में लगातार ऊंची इमारतें बन रही हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इन इमारतों में रहने और काम करने वालों की सुरक्षा को उतनी प्राथमिकता दी जा रही है?

End of Feed