राहुल की न्याय यात्रा के समापन समारोह में क्यों नहीं शामिल हुए अखिलेश यादव? बताई यह वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2024, 08:09 PM IST

Bharat Jodo Nyaya Yatra: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज मुंबई में आपकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो रहा है। बिरले ही लोग हैं, जो ऐसी यात्रा कर सकते हैं। आपके दृढ़ संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Bharat Jodo Nyaya Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित एक समारोह में समापन हो गया। इस मौके पर इंडिया गठबंधन ने सत्तारूढ़ बीजेपी के सामने शक्ति प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई बड़े चेहरे दिखाई दिए। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, शरद पवार, तेजस्वी यादव समेत महबूबा मुफ्ती भी शामिल रहीं। खबर थी कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। हालांकि, वह दिखाई नहीं दिए।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

अब अखिलेश यादव ने न्याय यात्रा के समापन के मौके पर शामिल न होने का कारण बताया है। पार्टी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।

End of Feed