Chhattisgarh CM Face: रमन सिंह के तेवर में आया उबाल, अफसरों को दे डाली ये नसीहत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 02:49 PM IST

Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि अफसर ध्यान रखें, अब छत्तीसगढ़ में कुशासन का दौर नहीं है। सीएम कौन बनेगा इसे लेकर आज भाजपा नाम की घोषणा कर सकती है। रमन सिंह की ताजपोशी होती है या नहीं ये देखना बेहद अहम है।

Raman Singh Got Angry: छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सवाल का जवाब थोड़ी देर में मिल सकता है। इसी बीत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आचार संहिता के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा चार सौ करोड़ रुपये जारी किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि अफसर याद रखें अब राज्य में कुशासन का दौर नहीं है। जनता की सरकार है।

Raman Singh Chhattisgarh

रमन सिंह ने अधिकारियों के लिए क्यों कही ये बड़ी बात?

रमन सिंह ने लगाए ये गंभीर आरोप, जानें क्या कहा

डॉ. सिंह ने रविवार को एक्स पर कुछ दस्तावेज साझा करते हुए लिखा, "प्रदेश में आचार संहिता के दौरान पीएचई विभाग द्वारा 400 करोड़ की राशि किस प्रकार जारी की जा सकती है?" उन्होंने आगे लिखा, "विधानसभा चुनाव के परिणाम उपरांत भी जो अधिकारी छत्तीसगढ़ को खरोंच-खरोंच कर लूटने में लगे हुए हैं और अपनी मनमर्जी चला रहे हैं, वो सभी यह याद रखें कि अब कुशासन का दौर नहीं बल्कि जनता की सरकार है।"

End of Feed