विजय कुमार मल्होत्रा: लाहौर में पैदा हुए, दिल्ली में जनसंघ और BJP को किया मजबूत, 94 साल की उम्र में निधन, जानें- उनके बारे में सबकुछ

मलहोत्रा ​​के राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 1999 का लोकसभा चुनाव था, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराया था। विजय कुमार मल्होत्रा ​​का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर, ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वे जनसंघ और BJP दोनों में दिल्ली के अध्यक्ष रहे।

About VIjay Kumar Malhotra: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह नई दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। पांच बार सांसद और दो बार दिल्ली से विधायक रहे मल्होत्रा, राजधानी में भाजपा और उसके पूर्व संगठन जनसंघ के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे। वह भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष भी थे।

vijay kumar

विजय कुमार मल्होत्रा के साथ पीएम मोदी ने शेयर की फोटो

राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि

मलहोत्रा के राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 1999 का लोकसभा चुनाव था, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराया था। 2004 के आम चुनावों में, वे दिल्ली में लोकसभा की सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे, जबकि बाकी छह सीटें कांग्रेस ने जीत लीं। मलहोत्रा चार दशकों से भी ज्यादा समय तक दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति रहे और शहर में पार्टी का जनाधार मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही।

End of Feed