कौन है फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल? हमले पर उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी को फारूक के पास जाकर पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह फायरिंग करता है सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर नीचे गिराते हैं और उस पर काबू पा लेते हैं। आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है जो कि जम्मू का ही रहने वाला है।

Firing at Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ जिसमें वह बाल-बाल बच गए। फारूक पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की बेटी की शादी में शरीक होने पहुंचे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया लेकिन इसी दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया। इससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हॉल में फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। फारूक के समर्थकों ने आरोपी की पिटाई भी की।

farooq abdullah

शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग।

जम्मू का रहने वाला है हमलावर

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी को फारूक के पास जाकर पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह फायरिंग करता है सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर नीचे गिराते हैं और उस पर काबू पा लेते हैं। आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है जो कि जम्मू का ही रहने वाला है। आरोपी का कहना है कि वह बीते 20 सालों से फारूक को मारने की फिराक में था। गिरफ्तार हो चुके आरोपी कमल से पूछताछ कर रही है। वहीं, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमले में उनके पिता बाल-बाल बच गए। सवाल है कि हमलावर फारूक की सुरक्षा में सेंध कैसे लगा दिया। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और उनकी सुरक्षा में एनएसजी के जवान तैनात हैं।

End of Feed