कौन है BJP की बी-टीम? दानिश अली को बसपा से निकाले जाने पर मायावती पर लग रहे ये इल्जाम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2023, 10:01 PM IST

Danish Ali News: दानिश अली को बसपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया है, जिसके बाद से मायावती और उनकी पार्टी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर ये इल्जाम लग रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी बीजेपी की बी-टीम है। आखिर क्या है ये माजरा नीचे पढ़िए।

Who is B-team of BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती एक्शन में हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने लोकसभा सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शनिवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। ऐसे में बसपा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। खुद अली ने पार्टी को जवाब देते हुए कहा है कि वो अपने सिद्धांतों से कतई समझौता नहीं करेंगे।

Danish Ali Mayawati BSP BJP B Team

मायावती ने क्यों लिया दानिश अली के खिलाफ एक्शन?

बसपा ने दानिश अली को किस बात की दी सजा?

सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी पर बीजेपी की बी-टीम होने के आरोप लग रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए ये लिखा कि 'रमेश बिधूड़ी से माफी मंगवाने की सजा आखिरकार दानिश अली को मिल ही गयी। खबरदार अब मत कहना कि मायावती BJP की कठपुतली हैं।'

End of Feed