मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण, WHO ने Ozempic जैसी दवाओं को ‘Essential Medicines’ की List में किया शामिल

Ozempic (सेमाग्लूटाइड) एक ऐसी दवा है जो डायबिटीज़ टाइप-2 के इलाज में उपयोग होती रही है, लेकिन इसके वजन कम करने के प्रभाव को देखते हुए हाल के वर्षों में इसे मोटापे के इलाज में भी उपयोग किया जाने लगा। य

मोटापा अब सिर्फ एक लाइफस्टाइल समस्या नहीं, बल्कि एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है और इस दिशा में एक बड़ा बदलाव लाया है विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने। WHO ने पहली बार एंटी-ओबेसिटी दवाओं को अपनी Essential Medicines List (EML) में जगह दी है। इस सूची में Ozempic जैसी लोकप्रिय और वैज्ञानिक रूप से प्रभावी दवाएं शामिल की गई हैं, जिन्हें अब मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों के इलाज में "अनिवार्य" माना जाएगा।

who

WHO ने Ozempic जैसी दवाओं को ‘Essential Medicines’ की List में किया शामिल (WHO& Canva)

उम्मीद की एक नई किरण

WHO के इस ऐतिहासिक फैसले को मोटापे से जूझ रहे करोड़ों लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल इन दवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि उनकी कीमतों में भी वैश्विक स्तर पर गिरावट आ सकती है। खासकर निम्न और मध्यम आय वाले देशों में यह एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

End of Feed