Noida International Airport Runway Capacity: देश का सबसे ज्यादा रनवे वाला एयरपोर्ट कौन है; जेवर एयरपोर्ट का कौन सा नंबर?

रनवे की क्षमता किसी भी एयरपोर्ट की वास्तविक ताकत को दर्शाती है। कौन-सा हवाई अड्डा कितनी उड़ानें संभाल सकता है,यह सीधे तौर पर उसके रनवे की संख्या और सेटअप पर निर्भर करता है। ऐसे में आज हम देश के उन एयरपोर्ट्स के बारे में बात करेंगे, जहां सबसे अधिक रनवे हैं। साथ ही यह भी कि अभी जेवर एयरपोर्ट किस नंबर पर है और जब यह अंतिम चरण में बनकर पूरी तरह तैयार होगा तो यहां कितने रनवे होंगे?

Jewar International Airport Runway Capacity:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया। इस एयरपोर्ट को करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सड़क,रेल,मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली से जोड़ते हुए एक बहु-मॉडल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। जब यह पूरी तरह बनकर तैयार होगा को यह अपने आप में ऐतिहासिक होगा। यह भारत का पहला और एशिया का दूसरा सबसे ज्यादा रनवे वाला एयरपोर्ट होगा, जिसकी शुरुआती यात्री संचालन क्षमता 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष होगी,जिसे बाद में 7 करोड़ यात्रियों तक बढ़ाया जा सकेगा। ऐसे में आज हम देश के उन एयरपोर्ट्स के बारे में बात करेंगे, जहां सबसे अधिक रनवे हैं। साथ ही यह भी कि अभी जेवर एयरपोर्ट किस नंबर पर है और जब यह अंतिम चरण में बनकर पूरी तरह तैयार होगा तो यहां कितने रनवे होंगे, जिनसे उड़ने वाले विमानों से यात्री पूरी दुनिया की सैर कर सकेंगे। साथ ही हम इसकी अन्य खासियतें भी जानेंगे।

Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट

भारत के किस एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा रनवे?

रनवे की क्षमता किसी भी एयरपोर्ट की वास्तविक ताकत को दर्शाती है। कौन-सा हवाई अड्डा कितनी उड़ानें संभाल सकता है,यह सीधे तौर पर उसके रनवे की संख्या और सेटअप पर निर्भर करता है। वर्तमान की बात करें तो अभी देश के एयरपोर्ट्स में सबसे ज्यादा रनवे की संख्या दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर है। इसी के चलते आईजीआई देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार रनवे हैं।

केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट, बेंगलुरु- 2 पैरेलल रनवे

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट इस मामले में नंबर दो पर है। दक्षिण भारत का टेक और कॉर्पोरेट हब बेंगलुरु का ये हवाई अड्डा दो समानांतर रनवे के साथ देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल है। दोनों रनवे एक साथ ऑपरेशन संभाल सकते हैं,जिससे इसकी दक्षता और बढ़ जाती है।

End of Feed