Times Now Summit 2024 : जब राजनाथ सिंह ने समझाया राजनीति का मतलब, बोले-घर की बॉस मेरी पत्नी हैं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 01:24 PM IST

Times Now Summit 2024 : टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में रक्षा मंत्री सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में बदलाव बहुत हद तक नेतृत्व पर निर्भर करता है।

Times Now Summit 2024 : राजनीति में बदलाव बहुत हद तक नेतृत्व पर निर्भर करता है लेकिन राजनीति के कुछ मूल्य होते हैं। उन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए। राजनीति दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। राज और नीति इसका मतलब होता समाज को सन्मार्ग की तरफ ले जाना। ये बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टाइम्स नाउ समिट 2024 के दूसरे दिन कहीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में राजनीति अपना अर्थ और भाव दोनों खो चुका है। भाजपा नेता ने परिवारवाद पर भी बेबाकी से बात की। अपने परिवार का जिक्र करते हुए उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि 'घर की बॉस मेरी पत्नी हैं।'

Rajnath Singh

टाइम्स नाउ समिट 2024 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

नेतृत्व पर निर्भर करता है राजनीति में बदलाव

टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में रक्षा मंत्री सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में बदलाव बहुत हद तक नेतृत्व पर निर्भर करता है लेकिन राजनीति के कुछ मूल्य होते हैं। उन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए। राजनीति में उस समय भी लोग थे आज भी हैं। उस समय भी राजनीति में लोग मूल्यों से समझौता करते थे। राम राज्य में भी ऐसे लोग थे।

End of Feed