अग्निपथ योजना में बदलाव की असली वजह क्या? 75% अग्निवीरों के लिए क्यों तलाशना पड़ा नया रास्ता?

अग्निपथ योजना में बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह चार साल की सेवा पूरी करने के बाद सेना से बाहर होने वाले अग्निवीरों के भविष्य और रोजगार की व्यवस्था को लेकर सामने आ रही चुनौतियां मानी जा रही हैं।

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने चार साल बाद बाहर होने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प दिया है। इसके पीछे रक्षा और गृह मंत्रालय के सामने रोजगार से जुड़ी कई चुनौतियां थीं। अर्धसैनिक बलों में आरक्षण लागू करने से लेकर भर्ती नियमों में बदलाव और हजारों अग्निवीरों के भविष्य की व्यवस्था करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

AGNIVEER

अग्निपथ योजना (प्रतीकात्मक फोटो)

अग्निपथ योजना में बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह चार साल की सेवा पूरी करने के बाद सेना से बाहर होने वाले अग्निवीरों के भविष्य और रोजगार की व्यवस्था को लेकर सामने आ रही चुनौतियां मानी जा रही हैं। मूल योजना के तहत चार साल बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को सेना से बाहर होना था। इनके लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और दूसरी सरकारी नौकरियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर काम किया था।

End of Feed