किन-किन खूबियों से लैस है INS Udaygiri और INS Himgiri, जो आज हुआ है भारतीय नौसेना में शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान में दो अत्याधुनिक बहुउद्देशीय स्टील्थ फ्रिगेट, आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि, को नौसेना बेड़े में शामिल किया। यह समारोह भारतीय नौसेना की क्षमता और समुद्री सामरिक महत्वाकांक्षाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

भारतीय नौसेनो को एक साथ आज दो युद्धपोत मिल गए। INS Udaygiri और INS Himgiri को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नौसेना के लिए जलावतरण किया। दोनों बहुउद्देशीय स्टील्थ फ्रिगेट काफी घातक हैं और इनके आने से इंडियन नेवी और ताकतवर हो जाएगी। भारत हिंद महासागर में और मजबूती से दुश्मनों पर न सिर्फ नजर रखेगा बल्कि जरूरत के समय घातक हमले को भी अंजाम देगा।

End of Feed