भारतीय सेना के जवानों के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन में क्या? इंस्टा-फेसबुक चला पाएंगे या नहीं, जानें सबकुछ

सोशल मीडिया के जरिए जवानों को हनी ट्रैप का शिकार बनाने के कई मामले सामने आने के बाद सेना ने जवानों के लिए सोशल मीडिया चलाने नियम काफी सख्त कर दिए थे। जिसके बाद अब नई गाइडलाइन को काफी अहम माना जा रहा है।

भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए शोसल मीडिया चलाने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई गाइडलाइन में जवानों के शोसल मीडिया एप्स और उनके चलाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बीते समय में सोशल मीडिया के जरिए जवानों को हनी ट्रैप का शिकार बनाने के कई मामले सामने आने के बाद सेना ने जवानों के लिए सोशल मीडिया चलाने नियम काफी सख्त कर दिए थे। जिसके बाद अब नई गाइडलाइन को काफी अहम माना जा रहा है।

जवानों के लिए भारतीय सेना की नई गाइडलाइन।

जवानों के लिए भारतीय सेना की नई गाइडलाइन।

नई गाइडलाइन में क्या-क्या?

नई गाइडलाइन में जवानों के शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रयोग के तरीकों को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि वे ऑनलाइन वार्ता के मंचों पर क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई गाइडलाइन में सेना ने अपने जवानों को इंस्टाग्राम चलाने की अनुमति दी है। हालांकि जवानों को इसके लिए एक शर्त का भी पालन करना होगा। शर्त ये है कि वे इंस्टाग्राम का प्रयोग केवल व्यू-ऑनली मोड में कर सकेंगे। सरल शब्दों में कहें तो सेना के जवान और अफसर इंस्टाग्राम का प्रयोग केवल जानकारी देखने और निगरानी करने के लिए कर सकेंगे। वे न तो किसी से चैट कर सकेंगे और न ही किसी की पोस्ट को लाइक या अनलाइक कर पाएंगे। साथ ही किसी भी पोस्ट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर न तो कंमेट कर सकेंगे न ही अपनी राय दे पाएंगे।

End of Feed