बाबरी पर रार: 'नहीं छोडूंगा विधायकी, लोगों ने मुझे प्रतिनिधि चुना', अपने ही बयान से पलट गए हुमायूं कबीर

टीएमसी से निलंबित विधायक हुमांयू कबीर ने विधायक पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले टीएमसी से निलंबित किए जाने के बाद उन्होंने घोषणा की थी कि वह 22 दिसंबर को एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। और उससे पहले 17 दिसंबर को वे विधानसभा से इस्तीफा दे देंगे।

पश्चिम बंगाल की सियासत में इन दिनों टीएमसी के निलंबित विधायक हुमांयू कबीर की बाबरी मस्जिद को लेकर पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच विधायक पद छोड़ने का एलान करने वाले हुमांयू कबीर सबको चौंकाते हुए अपने बयान से पलट गए हैं। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की आधारशिला रखने के दो दिन बाद उन्होंने कहा वह पश्चिम बंगाल विधानसभा से इस्तीफा नहीं देंगे।

हुमायूं कबीर ने विधायकी छोड़ने से किया इनकार।

हुमायूं कबीर ने विधायकी छोड़ने से किया इनकार। तस्वीर-Facebook

मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से विधायक कबीर ने संवाददाताओं से कहा कि अब मेरे इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं है। मैं विधायक पद से इस्तीफा नहीं दे रहा हूं। इस दौरान कबीर ने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने उनसे इस्तीफा नहीं देने को कहा है। बकौल कबीर, टलोगों ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। वे नहीं चाहते कि मैं इस्तीफा दूं। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए, मैंने इस्तीफा नहीं देने का फैसला किया है।'

End of Feed