’पिछली सरकार ने हमारे लिए कभी कुछ नहीं किया...', जब CM शुभेंदु के जनता दरबार में लोगों ने सुनाई आपबीती

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में 'जनता दरबार' लगाकर आम लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद शुरू की गई इस साप्ताहिक पहल का पहला आयोजन 18 मई को हुआ था।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में अपना जनता दरबार लगाया, जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। पहला ’जनता दरबार’ 18 मई को आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अधिकारी ने इस साप्ताहिक कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा था कि नागरिक हर सप्ताह सीधे उनसे मिल सकेंगे।

suvendu adhikari (9)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में अपना जनता दरबार लगाया। PTI

शनिवार को गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के परिजन, स्वास्थ्यकर्मी और नौकरी की तलाश कर रहे लोग बड़ी संख्या में अपनी शिकायतें दर्ज कराने और मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे लोगों में से एक करुणा ने बताया कि वह अपनी बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आई हैं। वहीं, एक अन्य महिला तनिमा चटर्जी नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के साप्ताहिक शिकायत निवारण कार्यक्रम में शामिल हुईं। वह सरकार की मिशन वात्सल्य पहल में कार्यक्रम अधिकारी हैं।

End of Feed