नीति आयोग की बैठक से नदारद रहीं ममता बनर्जी, BJP-कांग्रेस ने दागे सवाल; TMC ने साधी चुप्पी

10th NITI Aayog Governing Council Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में संपन्न हुई नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं शामिल हुईं। राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी की अनुपस्थिति का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

10th NITI Aayog Governing Council Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में संपन्न हुई नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं शामिल हुईं। इस बैठक में 36 में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया और सभी ने एक स्वर में 'ऑपरेशन सिंदूर' का समर्थन किया।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

बैठक में क्यों नहीं शामिल हुईं ममता?

नीति आयोग की 10वीं शासी परिषद की बैठक में ममता बनर्जी तो नहीं आईं, लेकिन शनिवार शाम तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई कि बैठक में पश्चिम बंगाल का कोई प्रतिनिधित्व था भी या नहीं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी की अनुपस्थिति का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

End of Feed