28 भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर भारत सक्रिय, जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से की बात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार रात फोन पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की। पश्चिम एशिया में संकट शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह चौथी बातचीत है। चर्चा ऐसे समय में हुई जब भारत होर्मुज जलडमरूमध्य के दोनों ओर खड़े भारतीय ध्वज वाले 28 व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर रहा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार रात टेलीफोन पर अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से बात की। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह चौथी बातचीत है, जो ऐसे समय हुई है जब भारत होर्मुज जलडमरूमध्य के दोनों ओर खड़े 28 व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के प्रयासों को तेज कर रहा है। अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के तुरंत बाद जयशंकर और अराघची ने 28 फरवरी को बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने 5 मार्च और 10 मार्च को भी बात की थी।

End of Feed