Monsoon Updates: कमजोर पड़ा मानसून, सूखे ही रह गए ये राज्य, बारिश को तरसेंगे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 7, 2023, 11:23 AM IST

इस बार बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सबसे कम बारिश हुई है। फिलहाल हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

Monsoon Updates: इस साल कुछ राज्यों को छोड़कर देशभर में जमकर बारिश हुई है। मानसून ने अधिकतर हिस्सों को खूब भिगोया। खास तौर पर जुलाई में हालात ये रही कि दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। भारी जान-माल का नुकसान हुआ। कुछ राज्यों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है। लेकिन अब मानसून की विदाई नजदीक है। इससे उन राज्यों को निराशा होगी जो कम बारिश से जूझ रहे हैं। इस बार बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सबसे कम बारिश हुई है। फिलहाल हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून कमजोर चरण में

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून कमजोर चरण में जा चुका है। मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि कम होने के आसार हैं। हालांकि, अगले 4-5 दिनों में उत्तराखंड, उत्तरी यूपी, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed