Weather Update: भीषण गर्मी का कहर जारी, 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार, महाराष्ट्र के अकोला में 144 लागू

Weather Update: गर्मी की मार से सभी बेहाल हैं देश की बात करें तो कई राज्य इस स्थिति से जूझ रहे हैं वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में इससे कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है, देश के 37 स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

KEY HIGHLIGHTS

  1. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए 'रेड अलर्ट' जारी
  2. राजस्थान का फलौदी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म रहा अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  3. आने वाले दिनों में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है बिजली की मांग और भी बढ़ सकती है

Weather Forecast: देश के बड़े हिस्से में रविवार को भीषण गर्मी का कहर (Heat Wreaks Havoc) देखने को मिला और 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अकोला में लू की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 लागू कर दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए 'रेड अलर्ट' (Red Alert) जारी किया गया।

Weather Update

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है

राजस्थान का फलौदी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शहर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कम से कम 37 स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

End of Feed