Viral Video Today: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 40 पार जा चुका है और कहीं-कहीं इसके 45 के आसपास पहुंचने की भी खबरें हैं। ऐसे में खुद को गर्मी से बचाने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखों की मदद ले रहे हैं। मगर भीषण गर्मी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो दिमाग घुमा देगा। इसमें देखेंगे कि खुद बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफॉर्मर को इतनी गर्मी लग गई कि उसे भी कूलर की जरुरत पड़ गई। घटना से जुड़ा वीडियो अभी सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
ट्रांसफॉर्मर को कूलर की जरुरत पड़ी
वीडियो में देखेंगे कि चिलचिलाती धूप पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। मगर इसी गर्मी में एक ट्रांसफॉर्मर की हालत ज्यादा खराब हो गई। बताया गया कि गर्मी की वजह से ट्रांसफॉर्मर में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई। बार-बार लाइट जाने लगी तो लोग भी परेशान हो गए। मगर इस समस्या से भी निजात पाने का ऐसा जुगाड़ निकाला गया कि दिमाग घूम जाएगा। दरअसल बार-बार ट्रिपिंग से निपटने के लिए लोगों ने ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने का देसी जुगाड़ निकाला। लोगों ने इसके लिए ट्रांसफॉर्मर के सामने दो कूलर लगा दिए।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
वायरल वीडियो के आखिर में देखेंगे कि ट्रांसफॉर्मर के सामने कूलर लगने से ये ठंडा रहने लगा और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को निजात मिल गई। इधर ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने वाले इस देसी जुगाड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है। राजस्थान का बताया जा रहा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो इंस्टाग्राम पर thebluecityjodhpurofficial नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
