Monsoon Update: मानसून ने पूरे देश को भिगोया, दिल्ली-मुंबई में आज भी बारिश की संभावना, जानिए अपने राज्य का हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 28, 2023, 10:47 AM IST

मॉनसून पहले ही भारत के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है, जिसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्से और हरियाणा के कुछ हिस्से शामिल हैं।

Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार सुहाना बना हुआ है। मंगलवार रात को हल्की बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है। बुधवार यानि आज भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर 83 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

End of Feed