Weather Update: उत्तर से दक्षिण तक छाए बादल, 26 राज्यों में जमकर होगी बारिश; जानें मौसम का ताजा अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 25, 2023, 07:27 AM IST

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को अंडमान सागर के ऊपर चक्रवात परिसंचरण की संभावना बन रही है, जिसके चलते अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।

Weather News: ढ़लते सितंबर में लौटता मानसून जमकर बारिश कर रहा है। देश के अधिकांश राज्यों में बादल छाए हुए हैं और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक जमकर बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम व पूरे पूर्वोत्तर भारत में आज बारिश के आसार हैं।

Weather, Weather News, Rain in delhi

मौसम

मौसम विभाग के अुनसार, 27 सितंबर तक कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी के साथ बिजली भी गिर सकती है। IMD का कहना है कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई क्षेत्रों में जमकर बारिश होगी, इसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है।

End of Feed