Weather Update: दिल्ली-NCR में शुरू हुई बारिश, इन राज्यों में भी आज बिजली कड़कने के साथ होगी तेज वर्षा! पर्यटक भी जानें बर्फबारी का अपडेट?

Weather Report Today: IMD ने आज जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Weather Update India: देश में ठंड का प्रकोप जारी है। बीते रात कुछ गर्मी महसूस हुई थी, लेकिन दिन में फिर ठंड का ऐहसास हो रहा है। इस बीच राजधानी दिल्ली व आसपास बारिश हुई है। दिल्ली से सटे नोएडा में अचानक मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने भी कई राज्यों में मौसम बिगड़ने व भारी बारिश और इसके साथ ही बर्फबारी का भी अपडेट जारी किया है। बताया गया कि भारत का मौसम अभी भी एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर में है, जिसकी वजह से आज 27 जनवरी, 2026 को हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी, उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान और कई राज्यों में तेज हवाएं और ठंड का मौसम बने रहने का अलर्ट है।

barish

दिल्ली-NCR में शुरू हुई बारिश, इन राज्यों में भी आज बिजली कड़कने के साथ होगी तेज वर्षा

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अनुमान लगाया है कि यह मौसम प्रणाली 26 जनवरी से 28 जनवरी तक एक्टिव रहेगी। बता दें कि आज पश्चिमी हिमालयी राज्यों, जिसमें जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं, यहां कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी होगी।

End of Feed