Weather Forecast: दिल्ली, आगरा, मेरठ, हरियाणा में लू चलने की संभावना, जानिए अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 15, 2023, 02:58 PM IST

Weather Forecast : दिल्ली में कुछ अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति हो गई। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) दिल्ली, आगरा और मेरठ और हरियाणा में लू (Heatwave ) चलने की संभावना व्यक्त की। जानिए आगे कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Weather Forecast : मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। गर्मी का सितम बढ़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने शनिवार को बताया कि दिल्ली, आगरा और मेरठ और हरियाणा में आज लू (Heatwave) चलने की संभावना है। 17 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के तापमान में कमी आने की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में फिर से गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तर कर्नाटक में आज तूफान आने की संभावना है।

Weather Forecast, Weather Update, Heatwave, Rain Forecast

Weather Forecast : बढ़ेगी गर्मी, लेकिन कुछ दिनों में मिलेगी राहत

दिल्ली में कुछ अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान एक दिन पहले बढ़कर 39.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। यह इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

End of Feed