US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि अमेरिका चीन के खिलाफ जासूसी अभियान चलाता है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि खुफिया जानकारी जुटाने के मामले में वाशिंगटन बीजिंग से कहीं बेहतर है। गुरुवार को 'फॉक्स न्यूज़' (Fox News) को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने यह बेबाक टिप्पणी की, हालांकि उन्होंने अमेरिकी खुफिया अभियानों की और डिटेल देने से मना कर दिया।
30 अक्टूबर, 2025 को दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फोटो- AP)
ये भी पढ़ें-'चीनी जासूस' होने के आरोपों से घिरीं एलिस हुआंग बीजिंग पहुंचीं, अफेयर के बीच गहराया विवाद
जासूसी और खुफिया गतिविधियों पर ट्रंप की दो टूक
चीन द्वारा अमेरिका की जासूसी किए जाने के आरोपों से जुड़े सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा, "हम चीन की जासूसी करते हैं। वे हमारी जासूसी करते हैं। मुझे लगता है कि हम उनसे बेहतर जासूसी करते हैं। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि हम क्या करते हैं।"ट्रंप ने संकेत दिया कि वाशिंगटन भी अपने रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वैसी ही गतिविधियां चलाता है। उन्होंने कहा, "वे ईरान के बारे में कहते रहते हैं कि उन्होंने जानकारी दी। हम भी जानकारी देते हैं। आप यूक्रेन को भी देख लीजिए, हम वहां भी जानकारी देते हैं।"
जिनपिंग से मुलाकात और जेन्सेन हुआंग विवाद पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीजिंग के प्रति अपने रुख का बचाव करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को एक सकारात्मक कदम बताया। ट्रंप का यह बयान अमेरिका-चीन संबंधों पर बढ़ती निगरानी और एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवादों के बीच आया है। हाल ही में हुआंग के कथित विवाहेतर संबंधों की खबरें सामने आई थीं, जिनमें चीनी व्यवसायी एलिस हुआंग का नाम भी शामिल था।
जेन्सेन हुआंग से जुड़े सवालों पर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि शी जिनपिंग के साथ उनकी बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने इसे एक "त्रासदी" बताते हुए कहा कि संभवतः उन्होंने इसका संक्षिप्त जिक्र किया हो। टेक्नोलॉजी उद्योग में हुआंग के योगदान की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा, "हमें अपने जीनियस लोगों का ख्याल रखना होगा। वह एक बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं और अपने समय से 10 साल आगे थे। कुछ लोगों की जगह कोई नहीं ले सकता।"
जासूसी रोकने से इनकार
यह पूछे जाने पर कि क्या वाशिंगटन चीन के खिलाफ अपनी खुफिया गतिविधियां रोकने पर विचार करेगा, ट्रंप ने इस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "आप उनसे (चीन से) ऐसा करना बंद करने के लिए नहीं कहेंगे, तो वे मुझसे इसे बंद करने के लिए क्यों कहेंगे?"
