हमारे पास दो राष्ट्रपिता हैं? फडणवीस की पत्नी अमृता ने नरेंद्र मोदी को बताया नए भारत का पिता

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 21, 2022, 11:10 PM IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) जो एक बैंकर और गायिका भी हैं। उन्होंने मॉक कोर्ट इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमारे पास दो 'राष्ट्रपिता' हैं। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नए भारत के पिता (Rashtra pita of New India) हैं और महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं।

नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए भारत का पिता (Rashtra pita of New India) बताते हुए कहा है कि देश में दो राष्ट्रपिता (Rashtra pita) हैं। हमारे पास दो राष्ट्रपिता हैं'। बैंकर और गायिका अमृता ने मॉक कोर्ट इंटरव्यू के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के पिता हैं और महात्मा गांधी पुराने समय के राष्ट्रपिता हैं। उनके इस बयान पर विपक्षी कांग्रेस के साथ-साथ महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Narendra Modi, Amruta Fadnavis, Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी को बताया नए भारत का राष्ट्रपिता

राष्ट्रपति के प्रपौत्र तुषार गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह और आरएसएस जिसकी आज्ञा का वह पालन कर रही हैं। उनका मोदी को नए भारत का पिता घोषित करने के लिए स्वागत है। किसी भी मामले में बापू पहले के भारत की तुलना में वर्तमान समय के भारत को अस्वीकार कर चुके होते। महाराष्ट्र विधानसभा को नरेंद्र मोदी को मनुवादी हिंदू राष्ट्र भारत के पिता (Father of Manuvadi Hindu Rashtra Bharat) के तौर पर औपचारिक रूप से घोषित करने का प्रस्ताव लाकर पारित करना चाहिए।

End of Feed