Fake News को हमें रोकना ही होगा, ऐसी खबरों से रहें सचेत- ABU में बोले अनुराग ठाकुर; AIR-DD को बताया प्रामाणिक मीडिया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 11:18 PM IST

एबीयू महासभा और एसोसिएटेड मीटिंग्स 2022 में इस साल का विषय ‘लोगों की सेवा संकट के समय में मीडिया की भूमिका’ है, जिसके तहत कोविड संकट के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा और प्रसारण के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श होना है। एशियन ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) एशिया प्रसारण के क्षेत्र के प्रसारण सत्रों का एक गैर लाभकारी पेशेवर संघ है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि फेक न्यूज (फर्जी खबरों) को रोकना ही होगा। मंगलवार (29 नवंबर, 2022) को नई दिल्ली में हुई 59वीं एशियन ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (एबीयू) महासभा और एसोसिएटेड मीटिंग्स 2022 कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि वह बोले कि देश के सार्वजनिक प्रसारक ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन (डीडी) हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहे हैं। वे सालों से लोगों का भरोसा जीतते रहे हैं।

59th ABU

कार्यक्रम में मेहमानों के साथ फोटो क्लिक कराते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर।

'फर्जी खबरों के प्रति रहें सचेत'

ठाकुर ने मीडिया को खबरों की संवेदनशीलता के प्रति जिम्मेदार रहने की सलाह दी। कहा- लोगों तक सही न्यूज पहुंचे। यह जिम्मेदारी होनी चाहिए। फर्जी खबरों के प्रति मीडिया को सचेत रहना चाहिए। खबरों के तथ्यों की सही तरह जांच करके ही उसे पब्लिक डोमेन में लाया जाना चाहिए।

End of Feed