Indore Couple Missing Case: इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय आए नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इस बीच, मेघालय के एक मंत्री का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मेघालय पुलिस में आपका भरोसा नहीं है तो आप केंद्रीय एजेंसियों या फिर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से जांच करा सकते हैं।
मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक
मेघालय के मंत्री ने क्या कुछ कहा?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा कि अगर आपको राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है तो आप केंद्रीय एजेंसियों या अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी संपर्क कर सकते हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। हम सिर्फ न्याय चाहते हैं और अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे...।
गाइड का चौंकाने वाला दावा
इससे पहले मेघालय के एक पर्यटक गाइड ने शनिवार को दावा किया था कि राजा-सोनम रघुवंशी जिस दिन सोहरा इलाके से लापता हुए उस दिन उनके साथ तीन पुरुष भी थे। बता दें कि हनीमून मनाने आया कपल सोहरा से 23 मई को लापता हो गया और राजा रघुवंशी का शव दो जून को एक गड्ढे में मिला था, जबकि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को अब तक कोई पता नहीं चला है।
