'हम भारत सरकार का कर रहे प्रतिनिधित्व...', इन देशों में PAK की पोल खोलेंगे ओवैसी! बताई पूरी योजना

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दुनिया के समझ पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोलेंगे। भारत सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर ओवैसी ने कहा कि हम भारत सरकार और अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं... हम उन देशों में जाकर बताएंगे कि कैसे हमारी बेटियां विधवा हो रही हैं, हमारे बच्चे अनाथ हो रहे हैं और कैसे पाकिस्तान हमारे देश को अस्थिर करना चाहता है।

Operation Sindoor: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दुनिया के समझ पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोलेंगे। भारत सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर ओवैसी ने कहा कि हम भारत सरकार और देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं... हम एआईएमआईएम, एनसीपी या किसी और पार्टी का प्रतिनिधित्व करने नहीं जा रहे हैं।

asaduddin owaisi

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

ओवैसी के मुताबिक, वह यूके, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, इटली और डेनमार्क का दौरा करने वाले हैं। हालांकि, उनका मानना है कि विदेश यात्रा पर जाने से पहले एक डिटेल मीटिंग होगी जहां पर उन्हें विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि...यह किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है... जाने से पहले हम एक और विस्तृत बैठक करेंगे... यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। मैं इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।

End of Feed