तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके) प्रमुख विजय ने रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। इन नामों की घोषणा में एक नाम ऐसा भी था, जिसके पिता कभी विजय के ड्राइवर हुआ करते थे। थलापति विजय ने जैसे ही अपने ही पूर्व ड्राइवर के बेटे के नाम की घोषणा की, दोनों पिता-पुत्र मंच पर ही भावुक हो गए, जिसके बाद विजय ने खुद उनके आंसू पोछे।
विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को दिया टिकट (फोटो- X)
ये भी पढ़ें- नीतीश से पहले नितिन नवीन का इस्तीफा, MLA सीट की खाली; लिखा- बिहार की जनता के साथ मेरा अटूट संबंध बना रहेगा
विजय ने ड्राइवर के बेटे को दिया टिकट
टीवेके प्रमुख विजय ने अपने पूर्व ड्राइवर और वर्तमान पर्सनल असिस्टेंट राजेंद्रन के बेटे सबरिनाथन को इस बार के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। घोषणा के दौरान मंच पर एक भावुक दृश्य देखने को मिला। जैसे ही सबरिनाथन का नाम Virugambakkam सीट से उम्मीदवार के रूप में लिया गया, वह और उनके पिता दोनों भावुक हो गए। सबरिनाथन ने मंच पर विजय के पैर छुए और उन्हें गले लगा लिया, जिसके बाद वह रोने लगे। इस दौरान विजय ने खुद आगे बढ़कर उनके आंसू पोंछे, जबकि पिता राजेंद्रन भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, ’’मैंने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जो जनता के साथ खड़े रहेंगे।’’ युवाओं के लिए अपने एजेंडा को विजय ने ’’गारंटी’’ बताया। विजय ने इसके अलावा तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने, कक्षा 12 से पीएचडी तक 20 लाख रुपये तक बिना गिरवी के ऋण की गारंटी का वादा किया है।
विजय के भरोसेमंद साथी हैं राजेंद्रन
बताया जाता है कि राजेंद्रन लंबे समय तक विजय के ड्राइवर के रूप में काम करते रहे और बाद में उनकी निष्ठा और भरोसे के चलते उन्हें पर्सनल असिस्टेंट की जिम्मेदारी दी गई। राजनीति में जब विजय ने एंट्री की तो सबरिनाथन उनके साथ हो लिए। जिसके बाद अब उन्हें टिकट दिया गया है।
दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं विजय
विजय खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। विजय चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से वह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी प्रमुख विजय ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और अपनी आतंरिक टीम के सदस्यों - एन आनंद, आधव अर्जुन, आर अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और के. ए. सेंग्कोट्टैयान को टी. नगर, विल्लीवाक्कम, गोबिचेट्टीपलयम और तिरुप्परनकुंड्रम सहित अन्य सीट के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवारों के रूप में नामित किया है।
