तमिलनाडु में 'विजय युग' की शुरुआत, TVK को राहुल का मिल सकता है साथ; सरकार बनाने का दावा पेश; जोड़-तोड़ की सियासत तेज

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जिसके बाद विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं पा सकी। इसके बावजूद सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 10 कम हैं।

Vijay Era

अभिनेता से नेता बने थलपति विजय

कांग्रेस के साथ बन सकती है विजय की बात

चुनावी नतीजे सामने आने के साथ ही तमिलनाडु में शह-मात का सियासी खेल शुरू हो गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विजय को फोन कर जीत की बधाई दी, लेकिन राहुल ने महज विजय को ही फोन नहीं किया, बल्कि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से भी बातचीत की।

End of Feed