कश्मीरी पंडितों के सवाल पर इंटरव्यू छोड़ भाग गए फारूक अब्दुल्ला, आए थे 1 घंटे के लिए 8वें मिनट में ही चले गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 11:47 PM IST

Frankly Speaking With Farooq Abdullah : नेशनल कॉन्फ्रेस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से जब TIMES NOW नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने कश्मीरी पंडितों को लेकर सवाल किया तो वे इंटरव्यू छोड़कर भाग गए।

Frankly Speaking With Farooq Abdullah : नेशनल कॉन्फ्रेस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कश्मीरी पंडितों के सवाल पर इंटरव्यू छोड़ भाग गए। TIMES NOW नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। फारूक अब्दुल्ला से नाविका कुमार ने 32 साल से कश्मीर से बेदखल किए गए हिंदुओं का सवाल पूछा था। लेकिन वो कश्मीरी हिंदुओं के सवाल पर जवाब देने को तैयार नहीं थे। फारूक अब्दुल्ला कश्मीर की बात करते हैं। कश्मीर के लोगों के हक की बात करते हैं। इंसानियत की बात करते हैं। लेकिन क्या उनके कश्मीर के एजेंडे में कश्मीरी हिंदू नहीं हैं? क्या कश्मीरी हिंदुओं के सवालों पर बात करने से उन्हें डर है, या कोई Ideological चिढ़ है? कश्मीर में आतंकवाद को फैलाने वाले, हिंदुओं पर हमला करने वाले लोगों पर जो सवाल खड़े होते हैं, उसका जवाब देने को वो तैयार नहीं। फारूक अब्दुल्ला पूरे 1 घंटे का इंटरव्यू देने आए थे लेकिन 8वें मिनट में इंटरव्यू छोड़कर भाग खड़े हुए। अगले 8 मिनट तक देखिए इंटरव्यू छोड़कर कैसे भागे फारूक अब्दुल्ला।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले